आज कई दिनों के बाद ब्लॉग पे आने का समय लगा हैं
तो आज मेरे संग्रह में हैं एक बहुत प्यारा सा गीत या कह लीजिये कि एक बहुत प्यारा सा भजन जो कि मुझे भी बहुत अच्छा लगता हैं
फिल्म: काजल गायक:- आशा गीतकार:- शाहिर संगीत: - रवि
प्राणी अपने प्रभु से पूछे किस विधि पाऊ तोहे
प्रभु कहे तू मन को पाले , पा जायेगा मोहे
तोरा मन दर्पण कहलाये - २
भले बुरे सारे कर्मो को, देखे और दिखाये
तोरा मन दर्पण कहलाये --------
मन ही देवता, मन ही ईश्वर, मन से बड़ा ना कोये
मन उजियारा जब जब फैले, जग उजियारा होये
इस उजले दर्पण पे प्राणी, धूल ना जमने पाये
तोरा मन दर्पण कहलाये ----------------
सुख कि कलियाँ, दुःख के काँटे, मन सबका आधार
मन से कोई बात छुपे ना, मन के नैन हजार
जग से चाहे भाग ले कोई, मन से भाग ना पाये
तोरा मन दर्पण कहलाये---------------
तन कि दौलत, ढलती छाया, मन का धन अनमोल
तन के कारण मन के धन को मत माटी में रौंद
मन कि कदर भुलानेवाले वीराँ जनम गवाये
तोरा मन दर्पण कहलाये ---------
इस भजन का विडियो देखने के लिये नीचे दिए लिंक पर क्लिक करे
http://www.youtube.com/watch?v=OIy20teCZpQ
बुधवार, 21 अप्रैल 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
bahut badhiya bhajan!aasha ji ki gaayiki ka ek naayaab namuna!
जवाब देंहटाएंkunwar ji,
बहुत अच्छा भजन है। पुराने गीत हो या भजन उन जैसा आनन्द आज कल के गीतो मे नही है।
जवाब देंहटाएंप्रशंसनीय ।
जवाब देंहटाएं